Thursday , October 22 2026 10:49 AM
Home / Entertainment / Bollywood / शाहरुख के साथ हुआ ऐसा प्रैंक कि गुस्से में खो बैठे अपना अापा

शाहरुख के साथ हुआ ऐसा प्रैंक कि गुस्से में खो बैठे अपना अापा


मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह एक घटना के बाद जमकर नाराज हुए। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक शो के एंकर को फटकार लगाते दिख रहे हैं।
यह वीडियो दुबई ‘रमीज़ अंडरग्राउंड’ नाम के एक प्रैंक शो का है, जिसमें शाहरुख शो की फीमेल होस्ट के साथ कीचड़ में गिर गए। सामने उन्हें एक बड़ा गिरगिट उनकी ओर हमला करने आता दिखाई देता है।
बता दें कि गिरगिट को देखने के बाद शाहरुख डर जाते हैं और खुद को बचाने की कोशिश करने लगते हैं। इसी दौरान इस प्रैंक का खुलासा होता है।
दरअसल, गिरगिट के कॉस्टयूम से एक व्यक्ति बाहर निकलता है, जो शो का ही एंकर है। जब शाहरुख को यह पता चलता है तो वे भड़क जाते हैं और अपना आपा खो देते हैं। वे एकंर को डांटना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही अपनी टीम को तुरंत बुलाते हैं, ताकि वहां से निकल सकें।