Friday , May 15 2026 10:43 PM
Home / Off- Beat / ये महिला रहती है हजारों बिच्छुओं के साथ, जानी जाती है ‘स्कॉर्पियन क्वीन’ के नाम से

ये महिला रहती है हजारों बिच्छुओं के साथ, जानी जाती है ‘स्कॉर्पियन क्वीन’ के नाम से


लंदन: थाईलैंड में एक ऐसी महिला है जो बिच्छुओं के साथ अपना दिन गुजारती है। उन्हें ‘बिच्छुओं की रानी’ भी कहते है। उन्होंने 33 दिनों तक लगभग 5000 बिच्छुओं के साथ अपना दिन गुजारा है।
कंचना काएतकावे नाम की 39 साल की इस महिला ने अपने मुंह के ऊपर 3 मिनट 28 सेकेंड तक जहरीले बिच्छुओं रखा था जिसकी बदौलत उनका नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
इतना ही नहीं कंचना काएतकावे को बिच्छुओं से ऐसा लगाव है कि वह उन्हें अपने मुंह के अंदर भी रख लेती हैं।