Thursday , February 19 2026 9:12 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अर्जुन कपूर को फिल्मों ये काम करना लगता है बेहद मुश्किल

अर्जुन कपूर को फिल्मों ये काम करना लगता है बेहद मुश्किल


अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में एक हरियाणावी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें वह हरियाणवी बोलते नजर आएंगे। अर्जुन ने कहा कि नई भाषा सीखना मुश्किल होता है।

दरअसल इस फिल्म में अर्जुन एक हरियाणवी पुलिस का किरदार निभा रहे है। इस किरदार के लिए अर्जुन को हरियाणा की भाषा सीखना पड़ी। अर्जुन के लिए ये नयी भाषा सीखना काफी मुश्किल रहा। अर्जुन ने बताया कि, “यह कठिन होता है। मैं पिछले एक महीने से यह कह रहा हूं। मैंने शूटिंग से ज्यादा दिबाकर (बनर्जी) सर के साथ इसकी तैयारी की है। मेरी इसकी तैयारी तीन माह तक चली और शूटिंग दो महीने तक चली। इससे पता चलता है कि हमने इसके लिए कितना समय दिया।”

सिर्फ हरियाणवी भाषा ही नहीं बल्कि अर्जुन को पुलिस का किरदार निभाने के लिए काफी दिक्कते हुई। उन्होंने इस किरदार में ढलने के लिए भी बहुत मेहनत की। अर्जुन ने बताया कि “मैंने दिल्ली में पुलिस कर्मियों के साथ समय बिताया। मैंने पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के साथ भी समय बिताया। इसके अलावा कैडेट प्रशिक्षण में भी भाग लिया।”

बता दे अर्जुन ने इससे पहले फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए भी बिहारी भाषा सीखी थी। और उन्होंने इस फिल्म में बहुत ही अच्छी तरह से बिहारी भाषा बोली थी।