
मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड प्रोजैक्ट्स पर ही फोकस करने का मन बनाया है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में रमी हैं और इसी कारण वह हॉलीवुड के प्रोजैक्ट्स पर ही फोकस कर रही हैं। प्रियंका ने एक और फिल्म साइन कर ली है। यह एक बड़े प्रोडक्शन की फिल्म है जिसका काम जल्द ही शुरू होगा। ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग के बाद वह बॉलीवुड वापसी का मन बना चुकी थीं।
उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम करने को सहमति दी थी। फिल्म का नाम ‘सलामी’ है और फिल्म में आमिर खान लीड रोल में होंगे। अभी इस फिल्म को काफी समय लगने वाला है। प्रियंका ने फिलहाल हॉलीवुड में ही जमे रहने का निर्णय लिया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website