
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और डायरैक्टर आनंद एल राय की अपकमिंग फिल्म के नाम की घोषना हो गई है। फिल्म का नाम ‘जीरो’ है और यह 21 दिसंबर को रिलीज होगी। शाहरुख के इस फिल्म के टाइटल को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि फिल्म को ‘जीरो’ नाम क्यों दिया गया। इसको लेकर फिल्ममेकर आनंद एल राय ने बताया कि आखिर फिल्म को ये टाइटल क्यों दिया गया। आनंद एल राय कहते, ‘हम ‘जीरो’ को सैलिब्रेट करना चाहते थे। हम लोगों के अंदर जो अधूरा है, उसे सैलिब्रेट करना चाहते थे। लोगों के पूरा होने में कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अधूरेपन में एक खूबसूरती है। हम सब इंसान हैं और हम में जीरो है।’
आनंद एल राय कहते हैं, ‘हम अभी भी फिल्म बनाने के मध्यांतर में हैं। शाहरुख इस रोल में एक बौने का किरदार निभा रहे हैं इसलिए वह इसे सारे फैंस के साथ शेयर करना चाहते थे। लोग एक इमेज बना कर रखते हैं। जो कि फिल्म में कहीं नहीं है। शाहरुख की यूएसपी ये है कि शाहरुख फ्रेम में हैं और वह परफॉर्म कर रहे हैं।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website