Sunday , February 22 2026 6:47 AM
Home / Entertainment / 90वां एकेडमी अवॉर्ड्स: ये बनें ऑस्कर विनर, देखें-पूरी लिस्ट

90वां एकेडमी अवॉर्ड्स: ये बनें ऑस्कर विनर, देखें-पूरी लिस्ट


लॉस एंजेलिस। हॉलिवुड के 90वें एकेडमी अवॉर्ड्स कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। यह अवॉर्ड समारोह अमेरिका, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिअटर में आयोजित किया गया है, जहां दुनिया भर के फिल्म जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां मौजूद हैं। अवॉर्ड्स कार्यक्रम में अमेरिकी अभिनेता सैम रॉकवेल को फिल्म ‘थ्री बिलबोड्र्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है। यह उनका पहला ऑस्कर है। उन्होंने विलेम डाफो (द फ्लोरिडा प्रोजेक्ट) वुडी हैरलसन (थ्री बिलबोड्र्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी), रिचर्ड जेनकिंस (द शेप ऑफ वाटर’) और क्रिस्टोफर प्लमर (ऑल द मनी इन द वल्र्ड) को पछाडकऱ यह पुरस्कार अपने नाम किया।

अमेरिकी अभिनेत्री एलिसन जेनी ने फिल्म आई, टोन्या में बेहतरीन अभिनय के लिए 90वें ऑस्कर अवाड्र्स समारोह में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। उन्होंने आई, टोन्या में टोन्या हार्डिग की मां लावोना गोल्डन का किरदार निभाने के लिए अपना पहला ऑस्कर जीता। जाने-माने फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म डनकर्क ने बेस्ट साउंड मिक्सिंग और साउंड एडिटिंग श्रेणियों में अवॉर्ड जीते हैं। ग्रेग लैंडेकर, गैरी ए. रिजो और मार्क विनगार्टन ने बेस्ट साउंड मिक्सिंग का पुरस्कार ग्रहण किया जबकि एलेक्स गिबसन और रिचर्ड किंग ने बेस्ट साउंड एडिटिंग का ऑस्कर जीता।

जानें-किस-किसको मिला ऑस्कर अवॉर्ड

-लीड ऐक्टर: फिल्म डार्केस्ट आवर के लिए गैरी ओल्डमैन को।
-डायरेक्शन: द शेप ऑफ वॉटर के लिए गीयेरमो डेल टोरो को।
-ऑरिजनल सॉन्ग: कोको में रिमेम्बर मी के लिए (म्यूजिक़ एंड लिरिक्स क्रिस्टेन ऐंडरसन) लोपेज और रॉबर्ट लोपेज को।
-ऑरिजनल स्कोर: द शेप ऑफ वॉटर के लिए अलेग्ज़ेंडर डिसप्लैट को।
-बेस्ट सिनेमटॉग्रफी: ब्लेड रनर 2049 के लिए राजर्स ए. डीकेन्स को।
-बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले: गेट आउट के लिए जॉर्डन पील को।
-अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: कॉल मी बाय यॉर नेम के लिए जेम्स आइवरी को।
-लाइव ऐक्शन शॉर्ट: द साइलेंट चाइल्ड के लिए क्रिस ओवरटन और रशेल शेनटॉन को।
डॉक्युमेंट्री शॉर्ट: हेवेन इज़ अ ट्रैफिक जैम ऑन द 405 के लिए फ्रैंक स्टीफेल को।
-फ़ॉरन लैंग्वेज फिल्म: अ फैंटास्टिक वुमन के लिए डायरेक्टर सेबैस्टियन लेलियो को।
-विज़ुअल इफेक्ट: ब्लेड रनर 2049 के लिए जॉन नेलसन, गेर्ड नेफजऱ, पॉल लैम्बर्ट और रिचर्ड आर. हूवर।
-फिल्म एडिटिंग: डनकर्क के लिए ली स्मिथ को।
-बेस्ट ऐनिमेटेड फीचर फिल्म: कोको, ली उनक्रिच और डार्ला के एंडरसन।
-ऐनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: डियर बास्केटबॉल के लिए ग्लैन कीन और कोबी ब्रायंत को।
-बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर: सैम रॉकवेल को थ्री बिलबोर्ड्स आउडसाइड एबिंग मिसौरी के लिए।
-बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस: एलिसन जैनी को आई, तान्या के लिए।
-प्रॉडक्शन डिज़ाइन: द शेप ऑफ वॉटर के लिए पॉल डेनहैम ऑस्टरबेरी, शेन विआऊ और जेफ्री ए. मेल्विन को।
-कॉस्ट्यूम डिजाइन: फैंटम थ्रेड के लिए मार्क ब्रिजेस को।
-मेकअप ऐंड हेयरस्टाइलिंग: डार्केस्ट आवर के लिए काजुहिरो सुजी, डेविड मेलिनॉस्की और लुसी सिबिक को।
-बेस्ट डॉक्युमेंट्री: इकरस के लिए ब्रियान फोगेल और डैन को गन को मिला।
-साउंड एडिटिंग: डनकर्क के लिए रिचर्ड किंग और एलेक्स गिब्सन।
-साउंड मिक्सिंग: डनकर्क के लिए ग्रैग लैंडेकर, गैरी ए. रिज्जो और मार्क वाइनगार्टन।