
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जलवा 75 साल की उम्र पार करने के बाद भी बरकरार है। 102 नॉटआउट में एक अलग ही अंदाज में नजर आनेवाले अमिताभ ने अब साउथ इंडिया का भी रुख किया है। बिग भी ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि वह साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘से रा नरसिम्हा रेड्डी’ में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग गुरुवार से हैदराबाद में शुरू हो गई है।
इस फिल्म में अमिताभ सिर्फ कैमियो रोल कर रहे हैं। वे हाल ही में इसकी शूटिंग के लिए हैदराबाद में थे। चिरंजीवी की इस फिल्म का नाम है सई रा नरसिम्हा रेड्डी। इस फिल्म की कहानी स्वतंत्रता सेनानी यू नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है।
अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया। इस लुक में अमिताभ बच्चन लंबे ग्रे बाल और लंबी में दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। हैदराबाद रवाना होने से पहले अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा था, डियर चिरंजीवी मैं आपकी गुजारिश पर गेस्ट अपीरियरेंस रोल के लिए हैदराबाद रवाना हो रहा है। मैं इतिहास के सबसे बहादुर किरदार को निभाने जा रहा हूं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website