
काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जमानत पर आज फैसला होना है। इस बीच खबर आई है कि सलमान की जमानत पर फैसला सुनाने वाले दोनों जजों समेत 87 अन्य जजों का भी तबादला किया गया है।
इन जजों में सलमान खान के बेल की सुनवाई करने वाले और सजा सुनाने वाले जज भी शामिल हैं। जोधपुर के सेशंस कोर्ट के जज आरके जोशी बनाए गए हैं। एक साथ जजों के तबादले को लेकर शनिवार को सलमान खान की बेल पर होने वाली सुनवाई पर भी संशय बना हुआ है। विश्नोई समाज के वकील के मुताबिक राजस्थान में जजों का एक दम से तबादला होना एक रुटीन तबादला है, क्योंकि ज्यादातर जजों के ट्रांसफर अप्रेल के महीने में ही होते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website