Monday , August 24 2026 11:22 AM
Home / Entertainment / Bollywood / 23 दिन बाद ट्विटर पर फिर लौटे ऋषि कपूर, वजह है लड़ाई-झगड़ा

23 दिन बाद ट्विटर पर फिर लौटे ऋषि कपूर, वजह है लड़ाई-झगड़ा


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर कुछ समय से ट्विटर से दूर थे लेकिन वह अब वह एक बार फिर इस सोशल नेटवर्किंग साइट वापस आ गए हैं। दिग्गज अभिनेता ने कहा है कि उन्होंने इस दौरान ट्विटर की मस्ती और झगड़ों को बहुत याद किया। ऋषि ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “हेलो, आपको बताना है कि मैं 23 दिनों के बाद वापस आ गया हूं। आपको, मस्ती और झगड़ों को मिस किया।”
इससे पहले ऋषि ने 29 मार्च को ट्विटर पर पोस्ट किया था। वह अक्सर ट्विटर पर अपने फीलिंग्स को शेयर किया करते हैं। जिसके कारण वह ट्रोल भी होते रहते हैं।
बता दें ऋषि कपूर इन दिनों अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘102 नॉट आउट’ कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चने 27 साल बाद एकसाथ नजर आएंगे। कुछ समय पहले इस फिल्‍म का टीजर रिलीज हुआ था। यह फिल्‍म एक ऐसे बाप और बेटे की कहानी है, जिसमें 102 की उम्र के बाद भी पिता काफी सकारात्‍मक है और वहीं उससे आधी उम्र का उसका बेटा जीवन में काफी नकारात्‍मक है।