
बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कोनवार संग शादी कर ली। दोनों ने 22 अप्रैल को दोनों महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से कुछ किलोमीटर दूर बीच के किनारे बसे अलीबाग में सात फेरे लिए।
इसी बीच मिलिंद ने शादी के बाद की अपनी और अंकिता की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। दरअसल, मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो पत्नी अंकिता के साथ पौधे लगा रहे हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने बताया कि वो अपनी शादी में आए हर मेहमान के नाम पर एक पेड़ लगाएंगे। अब तक 11 पेड़ लगा चुके हैं।
शादी के बाद मिलिंद और अंकिता का उठाया ये कदम काफी अच्छा है और यही वजह है कि सब उनके इस स्टेप की तारीफ कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website