
बीजिंगः अपने अजीब अविष्कारों के लिए जाने जाते देश चीन के इंजीनियरों अब ने दुनिया का आठवां अजूबा बना लिया है। चीन ने अब समुद्र पर दुनिया का सबसे लंबा पुल तैयार कर लिया है। 55 किलोमीटर तक फैले हुए इस पुल का नाम, हॉन्ग कॉन्ग-झुहाई-मकाउ पुल है। पहले चीन से हांगकांग यात्रा करने में जहां 3 घंटे का समय लगता था, अब वह सफर मात्र 30 मिनट में पूरा हो जाएगा।
समुद्र के ऊपर बने इस पुल को बनाने में 4 लाख टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है जो 60 एफिल टॉवर के वजन के बराबर है। इस पुल को बनाने में 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपए का खर्च आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी उम्र करीब 120 साल है। पुल के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस पुल से केवल बस और कार ही गुजर सकेंगे। बाइक और पैदल यात्री इस पर नहीं जा सकते। इस पुल से हर रोज लगभग 40 हजार वाहन गुजरेंगे।
इस पुल पर एक तरफ जहां सड़क है वहीं अंडर-वाटर टनल यानी पानी के भीतर सुरंग भी है। समुद्र के भीतर 7 किलोमीटर लंबा सुरंग बनाने में 80 हजार टन पाइप का इस्तेमाल किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पुल के माध्यम से कारखानों से निकले सामान को आसानी से समुद्री बंदरगाहों पर भेजा जा सकेगा । जिससे व्यापार करने में भी आसानी होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website