
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि वह वास्तव में उस समय बेहद खुशी महसूस करती हैं, जब वह अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को रोने पर मजबूर कर देती हैं। आलिया ने यहां शनिवार को फिल्म ‘राजी’ के सह-कलाकार विक्की कौशल के साथ मीडिया से बातचीत की। आलिया ने यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने ‘राजी’ को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद की थी तो उन्होंने कहा, “मैंने इस तरह की प्रतिक्रया की उम्मीद नहीं की थी। शुरू से हमने सोचा कि हम एक छोटी फिल्म बना रहे हैं, इसलिए हमें नहीं लगा कि हमें दर्शकों से इतना प्यार मिलेगा।
आलिया ने आगे कहा, फिल्म की रिलीज के पहले वह (मेघना) बहुत नर्वस थीं, लेकिन दर्शकों ने काफी प्यार दिया, जिसके लिए हम आभारी हैं। फिल्म को देखने के बाद कुछ लोग रो रहे थे और जब मैं अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को रुलाती हूं तो सच में खुशी महसूस करती हूं। ऐसे में मुझे लगता है कि हमने अपना काम अच्छे से पूरा किया है। ‘राजी’ के बाद आलिया की झोली में ‘गली बॉय’, ‘कलंक’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्में हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website