Thursday , February 19 2026 3:30 AM
Home / Entertainment / Bollywood / बॉक्स ऑफिस पर एक जून को टकराएंगी भाई और बहन की फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर एक जून को टकराएंगी भाई और बहन की फिल्म


बॉलीवुड में ही ऐसा कम ही होता है कि एक ही परिवार के सदस्य बॉक्स ऑफ़िस पर टकराएं। बता दें बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर जल्द ही फिल्म ‘भावेश जोशी सूपरहीरो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से हर्षवर्धन लगभग 2 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह एक रियल लाइफ सुपरहीरो बने नजर आएंगे और आम लोगों की मदद करते हुए दिखेंगे, लेकिन फिल्म से उलट असल में लगता है कि अब वह बॉक्स ऑफिस पर अपनी बहन से भी भिड़ने वाले हैं। दरअसल सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
वहीं, हर्षवर्धन की फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ की बात करें तो फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पहले इस फिल्म को 25 मई को रिलीज किया जाना था लेकिन अब फिल्म के एक नए पोस्टर को शेयर किया गया है और इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट 1 जून नजर आ रही है। इसका मतलब अब यह फिल्म सोनम कपूर और करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग के साथ रिलीज होगी लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से किस की फिल्म को दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद किया जाता है।