
बाॅलीवुड सिंगर सोनू निगम हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे। दरअसल, फराह के पैर पर चोट लगने की वजह से इन दिनों वह व्हीलचेयर पर हैं। इस बात से दुखी और परेशान होने की बजाए उन्होंने इसे एक फन एक्टिविटी में बदल दिया। उन्होंने सोनू के साथ मिलकर एक मजेदार वीडियो बनाई। इस वीडियो को फराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में सोनू निगम फराह खान को व्हीलचेयर पर बिठा कर ले जा रहे हैं और उनके लिए गाना भी गा रहे हैं। इस वीडियो को फराह के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले फराह से मिलने उनके घर जो भी आता वह उसे व्हीलचेयर पर बिठा देती हैं और उसकी एक तस्वीर क्लिक करके दिलचस्प कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर देती हैं, लेकिन सोनू को वह व्हीलचेयर पर बैठने के लिए राजी नहीं कर पाई। फराह को यह चोट टीवी शो की शूटिंग के दौरान वैनिटी की तरफ जाते हुए लगी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website