
बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में बिजी हैं। सलमान अनिल कपूर के साथ फिल्म को प्रमोट करने आईपीएल 2018 के फाइनल में पहुँचे।
रविवार की रात अनिल और सलमान ने इरफान पठान के साथ कॉमेडी का जमकर तड़का लगाया।
हाल ही में सलमान की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में वह इरफान पठान के बेटे इमरान को गोद में उठाए हुए मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं इमरान का मूड भी सलमान के साथ मस्ती करने का लगा रहा है। तस्वीर में इरफान के क्यूट बेटे सलमान का ब्रेसलेट पकड़कर खेलते हुए दिख रहे है।
बता दें कि सलमान की फिल्म ‘रेस 3’ ईद के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website