Wednesday , June 17 2026 4:58 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘परमाणु’ के बाद अब कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं जॉन अब्राहम

‘परमाणु’ के बाद अब कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं जॉन अब्राहम


बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। अब जॉन कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं। जॉन अब्राहम अब कॉमेडी फिल्म की तलाश में है।

जॉन ने कहा कि, वह अपनी पसंदीदा शैली में काम करने को लेकर बहुत ही इच्छुक हैं और इसलिए वह एक कॉमेडी फिल्म अपने खुद के बैनर के तहत करना चाहते हैं। जॉन ने कहा , फिलहाल मुझे अभी तक कोई भी अच्छी कॉमेडी स्क्रिप्ट नहीं मिली है। मैं खुद से इस पर काम करने की कोशिश में हूं। मैं कॉमेडी को लेकर बेहद उत्साहित हूं और इसे करना चाहता हूं। यह एक ऐसा स्टाइल जिसमें मैं बढऩा चाहता हूं और मैं इससे प्यार करता हूं।