
आईपीएल सीजन-11 में कई बड़े खिलाड़ी करोड़ों में बिक कर खेले, लेकिन वह पूरी तरह से ‘हीरो’ से ‘जीरो’ साबित हुए। नामी खिलाड़ियों की जगह उन युवाओं ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जिनकी पहचान क्रिकेट जगत में अभी ज्यादा बनी भी नहीं थी। इनमें से एक ऐसा खिलाड़ी भी था जो मात्र 20 लाख में बिका था पर 6.38 करोड़ रूपए का प्रदर्शन कर टीम के पैसे वसूल करवा दिए। जी, हां…हम बात कर रहे हैं मयंक मार्कंडेय की।
मुंबई टीम में हुए थे शामिल
लेग स्पिनर मार्कंडेय को मुंबई इंडियंस टीम में 20 लाख देकर अपनी टीम में खरीदा था। पर उन्होंने टीम में अपना योगदान बाकी खिलाड़ियों से काफी ज्यादा दिया। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एनालिसिस के मुताबिक 20 लाख में बिकने वाले मार्कंडेय ने टीम के लिए 6.38 करोड़ रूपए के हिसाब से प्रदर्शन किया है, जो मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से कई गुना अच्छा है। रोहित को रिटेन करने के बदले मुंबई ने 15 करोड़ रुपए दिए थे। जवाब में रोहित ने 3.88 करोड़ रुपए के बराबर ही प्रदर्शन किया।
आईपीएल में पहली बार खेले मार्कंडेय ने 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 15 विकेट झटके। उनका गेंदबाजी इकाॅनोमी रेट 8.36 का रहा। वहीं सबसे बेहतरीन स्पेल 23 रन देकर 4 विकेट रहा।
ये चार टीमें फायदे में
टीम ऑक्शन खर्च प्रदर्शन
केकेआर 63.72 76.33
सीएसके 67.47 77.52
हैदराबाद 67.84 76.81
दिल्ली 61.35 64.90
ये चार टीमें घाटे में
टीम ऑक्शन खर्च प्रदर्शन
राजस्थान 65.67 63.47
मुंबई 73.45 68.54
पंजाब 74.15 61.85
आरसीबी 79.15 63.33
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website