Thursday , February 19 2026 12:34 PM
Home / Entertainment / Bollywood / इस एक्ट्रेस के रिजेक्ट करने के बाद भी सलमान को पसंद है इनके साथ काम करना

इस एक्ट्रेस के रिजेक्ट करने के बाद भी सलमान को पसंद है इनके साथ काम करना


बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ की प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि ‘जैकलीन ने अपनी डेब्यू फिल्म मेरे साथ करने से मना कर दी थी’। दरअसल इस फिल्म के लिए पहले जैकलीन को चुना गया था।
फिल्म में ज्यादा समय लग रहा था इस लिए जैकलीन ने फिल्म ‘अलादीन’ के लिए हां कर दी। इसलिए फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ में जैकलीन की जगह साउथ की एक्ट्रेस आसिन को लिया गया था।
दोनों ही फिल्में एक ही दिन 30 अक्टूबर 2009 को रिलीज हुई थी। फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ में सलमान के साथ अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे। वहीं फिल्म ‘अलादीन’ में रितेश देखमुख और अमिताभ बच्चन ने किरदार निभाए थे।
इसके बाद सलमान जैकलीन के साथ फिल्म ‘किक’ में एक साथ नजर आए थे। सलमान ने यह भी कहा कि इस बीच जैकलीन बिल्कुल भी नहीं बदलीं। जैकलिन के साथ काम करने में उन्हें बड़ा मजा आता है।
बता दें कि फिल्म ‘रेस 3’ में एक बार फिर ये जोड़ी नजर आएगी। इसके इलावा फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है।