
घर हर किसी की जिंदगी में बेहद खास होता है। हर कोई कड़ी मेहनत के बाद अपने सपनो का महल बनता है। इंसान चाहे कही भी चला जाए मगर उसको सकुन अपने घर में ही मिलता है। मगर कई बार किसी मजबूरी या किसी अन्य कारण से अपने सपनों के महल को बेचना पड़ता है। एेसा ही किसी उदय चोपड़ा ने भी किया है। उदय को भी अपना महल बेचना पड़ा है।
मीडिया में आई खबरो की माने तो उदय चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स स्थित हॉलीवुड हिल्स विला बेच दिया है। इस घर को उदय ने दो साल पहले यह घर एक कॉरपोरेट से 3.025 मिलियन डॉलर में खरीदा था। अब इस विला को 3.799 मिलियन डॉलर (तकरीबन 25.3 करोड़ रुपये) में खरीदा गया है।
इस घर की खासियत यह है कि घर दीवारे ग्लास की बनी हुई है। विला की पहली मंजिल में 3 से 4 बेडरूम हैं। घर की फलोरिंग वुडन से की गई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website