Thursday , December 25 2025 9:07 PM
Home / Lifestyle / पुरुष भी बड़ी दिलचस्पी से करते हैं महिलाओं वाले ये 5 काम

पुरुष भी बड़ी दिलचस्पी से करते हैं महिलाओं वाले ये 5 काम


महिला और पुरुष दोनों की तुलना करें तो दोनों की आदतें अलग-अलग होती हैं। लड़कों को बातचीत करने का तरीका, उठने-बैठने का ढंग, रहन-सहन लड़कियों के साथ मेल नहीं खाता। वहीं, अगर किसी पुरुष में महिला जैसे गुण हो तो इसे अच्छा नहीं माना जाता। फिर भी उन्हें लड़कियां खूब पसंद होती हैं, आइए जानें ऐसे दिलचस्प गुण जो पुरुषों में भी होते हैं लेकिन वे मानने से कतराते हैं।

1. शॉपिंग के होते हैं क्रेजी
शॉपिंग का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में यह बात आती है कि औरतें शॉपिंग के बिना नहीं रह सकती। लेकिन पुरुष भी इस मामले में किसी से कम नहीं होते। उन्हें नए-नए और स्टाइलिश कपड़े पहनना बहुत पसंद होता है। खुद को वे लड़कियों से ज्यादा मेंटेन रखना चाहते हैं।

2. पार्लर जाना होता है पसंद
लड़के लड़कियों की तरह पार्लर जाना भी बहुत पसंद करते हैं। वह पैडीक्योर,हेड मसाज,फेशियर, हेयर आदि बहुत से ट्रीटमेंट भी लेते हैं।
3. गॉसिप में भी पीछे नहीं पुरुष
वैसे तो गॉसिप में औरतों का ही नाम लिया जाता है लेकिन पुरुष इसमें पीछे नहीं होते। जब 2 या 4 दोस्त इक्ट्ठे हो जाते हैं तो राजनीति से लेकर लव लाइफ तक की गॉसिप उनकी बातों का हिस्सा बनती हैं।
4. कुकिंग करना
महिलाओं को रसोई की रानी कहा जाता है लेकिन यह बात भी सही है कि बेहतर खाना बनाने में पुरुष ज्यादा बेहतर होते हैं। कुछ लड़कों को अलग-अलग फ्लेवर का खाना बनाना अच्छा लगता है।
5. इमोशनल भी होते हैं पुरुष
अक्सर बात-बात पर रोना महिलाओं की आदत होती हैं। वहीं, बड़ी से बड़ी परेशानी में भी पुरुष आंसू नहीं बहाते लेकिन वह इमोशनल होते हैं। कुछ बातों में वह खुद पर काबू नहीं रख पाते और किसी अपने के सामने रो पड़ते हैं।