
कोलंबिया और ब्राजील से लगी वेनेजुएला की सीमाओं पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों और प्रदर्शनकरियों के बीच शनिवार को झड़पों में कम से कम 335 लोग घायल हो गये। अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओएएस) के महासचिव लुइस अल्माग्रो ने कोलंबिया में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इश्ंडर और साइमन बोलिवर पुलों के समीप हुई झड़पों में करीब 285 लोगों को चोटें आई हैं। वेनेजुएला ने इन पुलों को शुक्रवार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। इसके
स्वयंभू राष्ट्रपति जुआन गुआइदो के नेतृत्व में वेनेजुएला के विपक्ष ने दोनों पड़ोसी देशों में स्थित केंद्रों से वेनेजुएला को विदेशी मानवीय सहायता की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की कोशिश की जबकि इससे पहले वेनेजुएला के अधिकारियों ने मानवीय सहायता को स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया था। कोलंबिया के विदेश मंत्री कार्लोस होम्स ट्रुजिलो ने कहा है कि घायल होने वाले अधिकांश लोग आंसू गैस से प्रभावित हुए हैं। इससे पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सहायता को पहुंचने से रोकने के लिए ब्राजील से लगने वाली सीमा और लेसर एंटीलिज से लगने वाली समुद्री सीमा को बंद करा दिया था।
इसके अलावा उन्होंने कोलंबिया से लगती कई सीमाओं को बंद करा दिया था। इससे पहले श्री मादुरो ने अमेरिका-प्रायोजित किसी भी तरह की सहायता को देश में दाखिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया थ कि वह मानवीय सहायता का उपयोग उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए एक चाल के रूप में करने की कोशिश कर रहा है। वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति के रूप में श्री मादुरो का समर्थन करने वाले रूस ने भी चेतावनी दी थी कि इस लैटिन अमेरिकी देश में अनधिकृत रूप से मानवीय सहायता पहुंचाने की कोशिश उकसाने वाला कार्य है जिसका इस्तेमाल वेनेजुएला की वैध सरकार के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए किया जा सकता है। कोलंबिया की ओर से शनिवार को वेनेजुएला में जबरन मानवीय सहायता पहुंचाने की कोशिश के कारण वेनेजुएला ने उसके साथ राजनयिक और राजनीतिक संबंध तोड़ लिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website