
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुद को दक्षिण के दिवंगत सुपरस्टार शिवाजी गणेशन का शिष्य बताया है। अमिताभ ‘उयान्र्था मनिथन’ के साथ अपने तमिल डेब्यू के लिए तैयार हैं।
76 साल के अभिनेता ने बुधवार को ट्विटर पर ‘उयान्र्था मनिथन’ से एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह और अभिनेता-फिल्म निर्माता एसजे सूर्या एक दीवार के पास खड़े हैं जिस पर गणेशन की तस्वीर है।
बिग बी ने इस तस्वीर का शीर्षक दिया, ‘‘मास्टर-शिवाजी गणेशन – की छत्रछाया में दो शिष्य सूर्या और मैं। शिवाजी तमिल सिनेमा के लेजेंड। उनकी तस्वीर दीवार पर सुशोभित है। अविश्वसनीय प्रतिभावान कलाकार। उनका आदर व सम्मान करता हूं। मैं उनके पांव छूता हूं।’’
‘उयान्र्था मनिथन’ का निर्देशन तमिलवानन कर रहे हैं। इसे साथ ही हिंदी में भी बनाया जाएगा।
इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा बीते अगस्त में की गई थी।
फिल्म की प्रमुख शूटिंग इस महीने की शुरुआत में शुरू हुई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website