
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अपनी एक्टिंग के हुनर का जलवा दिखा कर तहलका मचाने वाली विद्या बालन को लेकर खबरें थी कि वह जल्द ही किसी बायोपिक में नज़र आ सकती है। अब इन सभी सवालों पर विराम लगाते हुए विद्या ने एक बयान दिया है। जब मुंबई में पहले क्रिटिक चॉइस अवार्ड की घोषणा में शामिल हुईं विद्या बालन से जब यह सवाल पूछा गया कि इस खबर में कितनी सच्चाई है, तो विद्या ने अपनी बात सामने रखी।
बातचीत में विद्या ने कहा कि दरअसल, वह किसी बायोपिक फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वह इंदिरा गांधी पर एक वेब शो में काम करने की कोशिश कर रही हैं और लंबे समय से कोशिश कर रही हैं। लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं है। इस विषय में उनका कहना है कि अभी इस विषय पर काम करने में वक़्त लगेगा।
वहीं उन्होंने फिल्मी अवॉर्ड के बारे में कहा कि एक बार जब भूल भूलैया के वक़्त उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ़ हुई थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें किसी भी अवॉर्ड में नोमिनेशन नहीं मिला था तो उन्हें बहुत झटका लगा था कि उनकी इतनी तारीफ़ होने के बाद भी अवॉर्ड नहीं मिला था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website