
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बहनोई एक्टर-निर्माता अतुल अग्निहोत्री इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने कहा है कि खान “वेटरन” की रीमेक में जासूस की भूमिका निभाएंगे और यह फिल्म मूल कोरियाई फिल्म से ज्यादा बड़ी होगी। अतुल ने मूल फिल्म के अधिकार हासिल किए हैं। अतुल ने कहा, “मैंने फिल्म देखी और मुझे पसंद आई। मुझे लगा कि उनके साथ यह फिल्म बनाई जा सकती है। यह उम्दा फिल्म है। मैंने उन्हें दिखाई और उन्हें भी ऐसा ही लगा। सलमान ने इसे बनाने के लिए हामी भर दी है। वह फिल्म में जासूस की भूमिका निभाएंगे।”
उन्होंने कहा, “रूपांतरण कभी भी हूबहू नहीं किया जाता, रूपांतरण सिर्फ शुरुआत करने के लिए होता है। उसके बाद आप दर्शकों की विचारों के हिसाब से उसको ढालते हैं। इसमें कई बड़ी चीजें होंगी, मैं इसे बड़ा बनाऊंगा क्योंकि सलमान जब भी कोई फिल्म करते हैं उम्मीदें बहुत बढ़ जाती हैं। हम अगले साल इसे शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website