Thursday , April 30 2026 11:12 AM
Home / Entertainment / Bollywood / एक्ट्रेस नहीं बल्कि कुछ और बनना चाहती थी परिणीति चोपड़ा, जानें क्या था उनका सपना

एक्ट्रेस नहीं बल्कि कुछ और बनना चाहती थी परिणीति चोपड़ा, जानें क्या था उनका सपना


बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने बर्थडे के चलते काफी चर्चा में हैं। परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 हरियाणा के अंबाला में हुआ। परिणीति चोपड़ा दरअसल प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। वह बैंक इन्वेस्टर बनना चाहती थी, लेकिन मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में स्नातक करने के बाद वह 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आई ।
परिणीति चोपड़ा इसके बाद Public Relations Consultant के तौर पर यश राज फिल्मस से जुड़ गई। बाद में परिणीति ने एक्ट्रेस के तौर पर यशराज फिल्मस के साथ तीन फिल्मों का contract साईन किया। परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2011 में रिलीज हुई फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से की।
इस फिल्म में परिणीति ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित भी की गयी थी।
वर्ष 2012 में परिणीति को यशराज बैनर तले बनी फिल्म इश्कजादे में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके अपोजिट अर्जुन कपूर थे जो बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म इश्कजादे में परिणति और अर्जुन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।