Monday , August 17 2026 11:03 PM
Home / News / फ्रांस के विमानों ने इराक में आईएस ठिकानों पर किए हवाई हमले

फ्रांस के विमानों ने इराक में आईएस ठिकानों पर किए हवाई हमले


फ्रांस के रॉफेल लड़ाकू विमानों ने पूर्वोत्तर इराक में आईएस आतंकवादी समूह द्वारा वास्तव में उपयोग में लाई जा रही सुरंगों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘फ्रांस के राफेल विमानों ने पूर्वोत्तर इराक में आईएस के अनेक शिविरों को नष्ट कर दिया है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकवादी समूहों की रसद और सैन्य क्षमता को कमजोर करना था।

फ्रांस ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के साथ संयुक्त रुप से अभियान किया था। इस हवाई हमले पर टिप्पणी करते हुए फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारले ने कहा कि फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिये प्रतिबद्ध है।