
एक कलयुगी बेटे के हाथों मानवता तार-तार होने की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बेटे ने बाइक काशौक पूरा करने के लिए मां-बाप की हड्डियां देने का सौदा मंजूर कर लिया , लेकिन कब्र खोदते समय पकड़ लिया गया। मामला अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित मोजांबिक के नामपुला का है।
युवक से उसके बॉस ने कहा था कि यदि वह मानव हड्डी उपलब्ध कराता है, तो उसे एक बाइक समेत 300 अमेरिकी डॉलर नकद दिए जाएंगे। शर्त केवल यह थी कि हड्डी ऐसे व्यक्ति की होनी चाहिए जिसकी मौत किसी बीमारी के कारण नहीं हुई हो। इसके बाद ही युवक अपने मां-बाप की कब्र खोदने में जुट गया।
युवक मां-बाप के साथ-साथ अपने चाचा की भी कब्र खोद रहा था। पुलिस के मुताबिक मोजांबिक में मानव हड्डी तस्करी के मामले तेजी से बढ़े हैं। साल 2019 में अब तक इस तरह के पांच मामले सामने आ चुके हैं। दुनिभर में इंसानी हड्डियों की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website