Saturday , April 25 2026 11:42 PM
Home / News / पाकिस्तान में तख्तापलट की अटकलें तेज़, अचानक छुट्टी पर गए PM इमरान

पाकिस्तान में तख्तापलट की अटकलें तेज़, अचानक छुट्टी पर गए PM इमरान


पाकिस्तान में तख्तापलट की अटकलों के बीच राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर से तेज़ हो गई हैं। ये चर्चा जोरों पर है कि तख्तापलट होने के आसार बढ़ गए हैं यानी प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। पाकिस्तान में सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारे तक हर तरफ लोग इमरान खान की कुर्सी जाने की चर्चा कर रहे हैं।
बाजवा और इमरान मीटिंग से मिली हवा
तख्तापलट की ये अटकलें पिछले हफ्ते पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल जावेद बाजवा और इमरान खान के बीच मुलाकात के बाद से उठी हैं। इन अटकलों को उस वक्त और हवा मिलीजब अचानक इमरान खान ने कहा कि वो कामकाज से दो दिनों की छुट्टी ले रहे हैं। छुट्टी को लेकर उन्होंने दलील दी कि वो लगातार काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें ब्रेक चाहिए।
पाकिस्तानी मीडिया ने दिए ये संकेत
पाकिस्तानी मीडिया में भी तख्तापलट की हर तरफ चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी अखबार ‘जंग’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा और प्रधानमंत्री इमरान खान की दो महीने बाद हुई मुलाकात पर हर किसी की नजर थी।लिखा गया है कि मुलाकात के दौरान दोनों की बॉडी लैंग्वेज में खासा फर्क था।एक और अखबार ‘द न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता ख्वाजा इजाहरुल हसन ने कहा है कि अगर इमरान सरकार ने अर्थव्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं की तो ये सरकार अगले बजट तक नहीं चल पाएगी।
मौलाना का आजादी मार्च भी कारण
पिछले दिनों पाकिस्तान के तेजतर्रार मौलाना और नेता फजलुर्रहमान ने इस्लामाबाद में करीब दो हफ्ते तक इमरान खान के खिलाफ आज़ादी मार्च निकाला था. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान पर इस्तीफे का दबाव बढ़ाने के लिये अब वो पूरे देश में प्रदर्शन करेने की तैयारी में है. आंदोलन खत्म करने के लिए इमरान खान को झुकना पड़ा था।