
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नाह्यान ने अपने भाई और राष्ट्रपति के प्रतिनिधि शेख सुल्तान बिन जायेद अल नाह्यान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तीन दिन की आधिकारिक शोक की घोषणा की है। अमीरात संवाद समिति ने एक बयान में बताया कि शेख सुल्तान बिन जायेद अल नाह्यान का सोमवार को निधन हो गया।
बयान के अनुसार राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय के निर्देश पर यूएई में तीन दिन की सरकारी शोक की घोषणा की गई है तथा इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा। इसके अलावा मंत्रालय ने श्री अल नाहयान की आत्मा को शान्ति देने और उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए भगवान से कामना भी की है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website