Tuesday , February 10 2026 4:43 AM
Home / Sports / देखना चाहता हूं, कौन सचिन के रनों के पहाड़ को पार करेगा: इंजमाम उल हक

देखना चाहता हूं, कौन सचिन के रनों के पहाड़ को पार करेगा: इंजमाम उल हक


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक देखना चाहते हैं कि कौन मास्टर ब्लास्टर के रनों के पहाड़ को पार करता है? सचिन ने इंटरनैशनल करियर में 664 मैचों में कुल 34,357 रन बनाए हैं। वह वनडे और टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा है कि उन्हें इंतजार है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंडुलकर के रेकॉर्ड को कौन बल्लेबाज तोड़ता है। सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 664 मैचों में कुल 34,357 रन बनाए हैं। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे के अलावा एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय भी खेला था।

सचिन तेंडुलकर सर्वकालिक महान बल्लेबाज
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को सचिन के रेकॉर्ड को तोड़ने के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में देखा जाता है, लेकिन इंजमाम इंतजार कर देखना चाहते हैं कि कौन मास्टर ब्लास्टर के रनों के पहाड़ को पार करता है। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘वह क्रिकेट के लिए पैदा हुए थे। मुझे हमेशा से लगता है कि क्रिकेट और वह एक दूसरे के लिए बने थे। मैं सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर की बात कर रहा हूं।’