Sunday , April 26 2026 4:26 AM
Home / News / कोरोना मौतों से बेहाल न्यूयॉर्क गवर्नर बोले-“हमारे पास ‘किंग ट्रंप’नहीं, ‘राष्ट्रपति ट्रंप’हैं”

कोरोना मौतों से बेहाल न्यूयॉर्क गवर्नर बोले-“हमारे पास ‘किंग ट्रंप’नहीं, ‘राष्ट्रपति ट्रंप’हैं”


अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 778 लोगों ने कोरोनो वायरस से दम तोड़ दिया । इस बीच वहां के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि अस्पताल में आने वाले नए मामलों की संख्या कम हुई है । क्यूहमो ने कहा, “हम संक्रमण की दर कम कर रहे हैं। हम हर दिन इस महामारी से संक्रमित हो रहे मरीजों की संख्या का ग्राफ बदल रहे हैं। हमने दिखाया है कि हम वायरस को नियंत्रित करते हैं, वायरस हमें नियंत्रित नहीं करता है। ”
कोरोना वायरस के कारण न्यूयॉर्क में मृत्यु का आंकड़ा 10,834 तक पहुंच गया है। मंगलवार को यहां टोल 671 था। यह एक दिन में शहर में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या थी..इतनी मौतों के बावजूद, न्यूयॉर्क के गवर्नर ने सोमवार को कहा था कि वह अगले महीने शहर को व्यवसाय के लिए खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा शहर को न खोलने की इच्छा जताने के बाद क्युमो ने ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए एक अमेरिकी समाचार चैनल से कहा, “हमारे पास ‘किंग ट्रंप’नहीं हैं, ‘राष्ट्रपति ट्रंप’हैं।”
न्यूयॉर्क के गवर्नर की यह टिप्पणी सोमवार को ट्रंप के यह कहने के बाद आई, “जब कोई संयुक्त राज्य का राष्ट्रपति होता है तो पूरी शक्तियां उसके पास होती हैं और राज्यपाल जानते हैं कि बिना राष्ट्रपति की मंजूरी के कुछ नहीं कर सकते।” गौरतलब है कि दुनिया भर में संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या 584,073 रोगियों के साथ सबसे ज्यादा है, जिनमें 23,700 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है।