Sunday , April 26 2026 4:25 AM
Home / News / कोरोना का कहरः नर्सिंग होम में आ रही थी बदबू, पुलिस ने आकर देखा ते लगा था लाशों का ढेर

कोरोना का कहरः नर्सिंग होम में आ रही थी बदबू, पुलिस ने आकर देखा ते लगा था लाशों का ढेर


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) पूरी दुनिया में विकराल रूप ले चुकी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 2,082,372 हो गई है। वहीं इस वायरस से अब तक कुल 134,560 लोगों की मौत हो गई है। वहीं न्यू जर्सी से दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली जहां नर्सिंग होम से बदबू आने के बाद किसी अनजान व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अंदर लाशों का ढेर लगा था।

मुर्दाघर में रखी गई थीं 17 लाशें
इस नर्सिंग होम को न्यू जर्सी के सबसे बड़े निजी नर्सिंग होम्स में से एक माना जाता है। पुलिस इस नर्सिंग होम के मुर्दाघर से उन्हें 18 लाशें बरामद हुई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक लाश नर्सिंग होम में थी जबकि 17 लाशें मुर्दाघर में रखी गई थीं। इस मुर्दाघर में सिर्फ 4 लाशों को रखने की ही सुविधा है लेकिन यहां 17 लाशें क्यों रखी हुईं थीं इसकी जांच चल रही है। पुलिस चीफ सी डेलसन ने बताया कि शुरूआती जांच में नर्सिंग होम प्रशासन ने बताया है कि ये कोरोना से हुईं मौतें हैं और उनके पास लाशें रखने के लिए दूसरी जगह और बॉडी बैग्स नहीं थे।

अमेरिका में 24 घंटों के दौरान 24 घंटों के दौरान
वहीं अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण से करीब 2500 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 30 हजार का आंकड़ा पार कर 30844 हो गई है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हजार को पार कर 30844 पहुंच गयी है जबकि 638111 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अमेरिका में 52640 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो गए हैं।