
फरहान अख्तर मनोरंजन का एक बहुमुखी पैकेज हैं और उनके कौशल की कोई सीमा नहीं है। अभिनेता ने भारतीय फिल्म उद्योग के दर्शकों को कई यादगार किरदार दिए हैं।
दर्शकों को बॉलीवुड फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में अभिनेता का सबसे सार्थक और काव्य किरदार एक देखने मिला था जिसमें फरहान ने एक विज्ञापन कॉपीराइटर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार बेहद रचनात्मक था जिसे मंत्रमुग्ध कर देने वाली कविता के साथ पेश किया गया था जिसने फिल्म के सार को पकड़ते हुए दर्शकों के सामने एक सार्थक संदेश दिया था।
स्पोर्ट्स बायोपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ में, फरहान अख्तर ने विश्व चैंपियन धावक और ओलंपियन मिल्खा सिंह की प्रख्यात भूमिका निभाई थी। बड़े पर्दे पर उनका किरदार देखना बेहद प्रेरणादायक था जिसने अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक प्रेरणा प्रदान की थी। ‘द स्काई इज पिंक’ नामक इस फैमिली ड्रामा में फरहान एक पति और एक पिता की गहन भूमिका निभाते हुए नजर आए थे जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा और किरदार को एक छोर से दूसरे छोर तक निभाने की उनकी क्षमता को साबित करता है।
अभिनेता ने अपनी फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाओं के साथ कई पुरस्कार जीते हैं और उन फिल्मों को व्यावसायिक लोकप्रियता हासिल करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बार फरहान अपनी आगामी फिल्म ‘तूफान’ के साथ बॉक्सिंग रिंग में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जहां वह अपने अभिनय कौशल और मुक्केबाजी के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आएंगे।
फरहान ‘तूफान’ के साथ बॉक्सिंग रिंग में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आरओएमपी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म ‘तूफान’ राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। फिल्म 18 सितंबर 2020 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Home / Entertainment / Bollywood / फरहान अख्तर साल 2020 अपने नाम करने के लिए हैं तैयार, जानिए उनकी कौन सी फिल्में होंगी रिलीज!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website