
नूतन बहल को भला कौन नहीं जानता है। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग हर किसी को दीवाना बना ही चुकी है। उनकी आने वाली पीढ़ी भी एक्टिंग की दुनिया में राज कर रही है। नूतन पहली एक्ट्रेस थी जो मिस इंडिया बनी थी। शादी होने के बाद भी नूतन को लीड रोल ही फिल्मों में ऑफर होते थे। उनकी लाइफ के कई किस्से से जिनसे अभी भी उनके फैंस अनजान है।
पति के साथ थी नूतन फिर भी अमिताभ देखकर रह गए थे दंग
अमिताभ बच्चन दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट थे। एक दिन नूतन अपने पति रजनीश बहल के साथ सड़क क्रॉस कर रही थी। अमिताभ जी स्कूटर पर थे। उन्होंने नूतन को देखा और गिरते-गिरते बचे। उन्होंने इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा ‘नूतन अपने काम के प्रति बहुत संजीदा थीं। ‘सौदागर’ के सेट पर वे सुबह 6 बजे के शॉट के लिए सबसे पहले मेकअप लगाकर रेडी रहती थीं। उनके बातचीत करने का तरीका बेहद शानदार था। वह सिंगिंग भी करती थीं, एक बार जब मैं और नूतन दिल्ली में एक फंक्शन के दौरान मिले तब वे वहां परफॉर्म कर रही थीं। स्टेज पर जाने से पहले उन्होंने मुझसे कहा कि मैं भी उनके साथ स्टेज पर ऑडियंस के सामने चलूं, जो मेरे लिए गर्व की बात थी।’
फिल्म की हीरोइन थी फिर भी थिएटर में नहीं हुई एंट्री
‘नगीना’ फिल्म में नूतन सिर्फ 15 साल की थी, उसमें डरावने सीन थे। जो बच्चों को देखने मना था। वो फिल्म की प्रीमियर पर पहुंची। मगर उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया गया। वॉचमैन ने थिएटर के गेट पर ही नूतन को रोक दिया।
राजेंद्र कुमार और शम्मी कपूर दोनों ही नूतन पर थे मरते
राजेंद्र कुमार और शम्मी कपूर दोनों नूतन के दीवाने थे। राजेंद्र कुमार ने तो उनकी मां से उनका हाथ भी माँगा था। मगर उन्होंने साफ इंकार कर दिया था। वहीं शम्मी कपूर भी उनपर फ़िदा थे।
Home / Entertainment / Bollywood / पति के साथ थी नूतन फिर भी उन्हें देखकर स्कूटर से गिरते-गिरते बचे थे अमिताभ!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website