
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) हमेशा से ही अपने फिल्म के सब्जेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्म ‘थप्पड़’ (Thappad) के बाद अब तापसी अपनी अगली फिल्म की तैयारी करने में जुटी हुई हैं। तापसी की इस नई फिल्म का नाम है ‘लूप लपेटा’ (Loop Lapeta)।
लॉकडाउन से पहले तापसी निर्देशक तनुज गर्ग और अतुल कसबेकर के साथ इस फिल्म की तैयारी करते हुए नजर आईं थीं। आपको बता दें इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होनी थी लेकिन देश में आए कोरोना वायरस (Coronavirus) के बाद लागू हुए लॉकडाउन (Lockdown) के कारण शूटिंग को टाल दिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है।
तापसी के साथ नजर आएंगे ताहिर राज भसिन
फिल्म में जहां एक तरफ तापसी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ताहिर राज भसिन (Tahir Raj Bhasin) भी उनके साथ नजर आएंगे। आपको बता दें ताहिर इससे पहले नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म ‘छिछोरे’ (Chhichhore) में नजर आए थे।
जर्मन थ्रिलर फिल्म का अडैप्टेशन है ‘लूप लपेटा’
तापसी की ये थ्रिलर कॉमेडी फिल्म ‘लूप लपेटा’ मशहूर जर्मन थ्रिलर फिल्म ‘रन लोला रन’ (Run Lola Run) का ऑफिशियल इंडियन अडैप्टेशन है।
Home / Entertainment / Bollywood / पर्दे पर लोगों को हंसाने के लिए तापसी पन्नू कर रही हैं तैयारी, इस फिल्म में आएंगी नजर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website