
खबर है कि सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ जो कि ईद पर रिलीज होनेवाली थी, इसे सीधे OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इसके लिए मेकर्स ने 250 करोड़ रुपए की डिमांड की है।
सलमान खान की ईद रिलीज ‘राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Covid-19 के चलते पूरी इंडस्ट्री पर ताला लगा हुआ है, शूटिंग पूरी तरह से थमी हुई है, वहीं उम्मीद जताई जा रही हैं कि सलमान की इस फिल्म को OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। चर्चा है कि ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ करने के लिए मेकर्स ने 250 करोड़ रुपये की डिमांड की है। हालांकि, इस मामले पर सलमान के बिजनस मैनेजर ने भी कई बातें कही हैं।
इस वक्त कोरोना को लेकर जो हालात बने हुए हैं उसे देखते हुए कई प्रॉडक्शन हाउस अपने कंटेंट की रिलीज के लिए OTT की तरफ रुख कर चुके हैं। सलमान खान की ‘राधे’ को लेकर भी यही खबर सामने आई है। सलमान अपनी यह फिल्म फैन्स को इस साल ‘ईद’ पर गिफ्ट करने वाले थे। अब चर्चा है कि सलमान की यह फिल्म OTT प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज कर दी जाएगी। कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर्स ऑलरेडी इसे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए हामी भर चुके हैं, बशर्ते उन्हें 250 करोड़ रुपये की रकम दी जाए तो।
ऐक्टर सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इससे जुड़ा एक विडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस विडियो में वह फिल्म सेट पर पहले दिन की शूटिंग के लिए स्टाइल में एंटर करते दिखाई दे रहे हैं। विडियो में फिल्म का गाना उसे और शानदार फील दे रहा है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
हालांकि, सलमान खान के बिजनस मैनेजर जॉर्डी पटेल ने इस तरह की उड़ती खबरों को गलत बताया है। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि फिल्म टीम इसे OTT पर रिलीज करने के बारे में सोच रही है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अभी उसके लिए अमाउंट को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा अभी बाकी है। बताया गया है कि अभी इसे रिलीज करने को लिए कोई फिगर कोट नहीं किया गया है।
देश में कोरोनावायरस के कारण जहां लॉकडाउन जारी है। वहीं, हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का नया सॉन्ग ‘प्यार करोना’ रिलीज हुआ है। इस बात की जानकारी एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। बता दें, लॉकडाउन के दौरान सलमान खान अपने फॉर्म पर आइसोलेशन में हैं। ऐसे में अकसर एक्टर सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को जागरूक करने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में अब सलमान खान ने कोरोना को लेकर नया सॉन्ग बनाया है, जो रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिए सलमान खान लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक कर रहे हैं। सलमान का ये अनोखा अंदाज उनके फैन्स को भी पसंद आने वाला है। बीते दिन सलमान ने इस गाने को आज रिलीज करने की बात कही थी वहीं आज सलमान इस गाने को लेकर लोगों के सामने भी आ गए हैं। इसे साजिद वाजिद की जोड़ी ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है। गाने का टीजर बीते दिन खुद सलमान खाने ने ही रिलीज किया था। वहीं अब इस गाने का ऑडियो भी रिलीज कर दिया गया है। सलमान का इस गाने का ऑडियो रिलीज कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। सलमान ने अपने फैंस को इंफॉर्मेशन दी है कि Finally hamara YouTube channel shuru ho gaya hai, jaiye aur mera naya gaana dekhen aur enjoy karein. #PyaarKarona
बॉलिवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने कहा- हम फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए तैयार हैं, लेकिन एक बार फिल्म बनकर तैयार हो जाए और सिचुएशन का पता चल जाए, इसके बाद ही इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा- इस वक्त अमाउंट को लेकर कुछ भी तय नहीं है। पटेल ने कहा- जब अभी तक फिल्म कम्प्लीट ही नहीं हुई है तो मैं अमाउंट कैसे कोट कर सकता हूं? उन्होंने बताया कि कई सीन और गाने की शूटिंग होनी अभी बाकी ही है।
सपना चौधरी बोलीं, सलमान खान के आगे-पीछे घूमकर काम मांगने की आदत नहीं
सपना चौधरी ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से खास बातचीत की । बातचीत के दौरान सपना ने कई सारे ऐक्सपीरिएंस शेयर किए। लेकिन जब सपना चौधरी से सलमान खान को लेकर सवाल किया गया कि बिग बॉस के बाद क्या सलमान खान से मिलने का मौका मिला। तो इसपर सपना चौधरी ने कहा, ‘बिग बॉस के बाद मुझे सलमान खान से मिलने का मौका मिला, लेकिन मैं मिल नहीं पाई। मुझे नहीं लगता कि सलमान खान से बातचीत करने से या नजदीकियां बढ़ाने से बॉलिवुड में काम मिलता है। मैं सलमान सर की अपडेट जरूर किसी से लेती रहती हूं। सलमान खान जैसा पॉजिटिव इंसान मैंने जिंदगी में नहीं देखा है, वह बहुत बेहतरीन इंसान हैं। बस मुझे किसी के पीछे-पीछे भाग कर काम मांगने की आदत नहीं है।’ आइए देखते हैं सपना चौधरी का क्या कुछ कहना है।
हाल ही में कुछ ऐसी भई खबरें आई कि सलमान अपनी इस फिल्म को अब ईद नहीं बल्कि साल के अंत में क्रिसमस पर रिलीज करेंगे। हालांकि, साथ में यह भी कहा जा रहा था कि फिल्मों की रिलीज इस बात पर निर्भर करती है कि थिअटर कब खुलते हैं। खैर, अब ऐसा लग रहा है कि फैन्स अपने-अपने घरों में ही सलमान की इस फिल्म का आनंद उठा सकते हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ OTT प्लैटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज, 250 करोड़ रुपये की है डिमांड?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website