Thursday , October 22 2026 10:04 AM
Home / Entertainment / Bollywood / चार हॉट हसीनाओं के साथ नजर आएंगे शाहरुख

चार हॉट हसीनाओं के साथ नजर आएंगे शाहरुख

6
मुंबईः बाॅलीवुड के किंग खान अब एक बार फिर एक दो या तीन नहीं बल्कि चार हसीनाओं के साथ नजर आने वाले हैं। क्या आपको शाहरुख की पॉपुलर सोप का ऐड याद है जिसमें शाहरुख खान बाथटब में लेटे रहते हैं और उन्हें चारों ओर से बॉलीवुड की हसीनाएं घेर कर खड़ी रहती हैं।

यह ऐड लोगों को काफी पसंद आया था। अब इतिहास खुद को दोहराने के लिए तैयार है. वही सोप ब्रांड एक बार फिर से शाहरुख को कमर्शियल में कास्ट कर रहा है और इस बार उनके साथ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां माधुरी दीक्षित नेने, श्रीदेवी, शर्मिला टैगोर और दीपिका पादुकोण होंगी।

बता दें कि पहले वाले ऐड में भी श्रीदेवी के साथ करीना कपूर खान, हेमा मालिनी और जूही चावला थीं। हाल ही में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हुईं हैं, जिसमें दीपिका, श्रीदेवी और माधुरी खूबसूरत गाउन्स में नजर आ रहीं हैं और शर्मिला टैगोर सुंदर गोल्डन साड़ी में दिख रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *