Thursday , January 29 2026 8:19 PM
Home / Entertainment / Bollywood / WORLD ENVIRONMENT DAY: फार्महाउस पर झाड़ू लगाते दिखे सलमान खान, सफाई में यूलिया वंतूर ने भी बंटाया हाथ

WORLD ENVIRONMENT DAY: फार्महाउस पर झाड़ू लगाते दिखे सलमान खान, सफाई में यूलिया वंतूर ने भी बंटाया हाथ


शुक्रवार को पर्यावरण दिवस मनाया लगा। इस मौके पर देश की अलग-अलग हिस्सों से पौधा रोपण करते हुए लोगों की कई तस्वीरें सामने आईं। इसके साथ ही बाॅलीवुड स्टार्स ने भी फैंस से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी समेत कई स्टार्स ने पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को संदेश दिया। वहीं इस खास मौके पर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में वह पर्यावरण के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान का भी समर्थन करते दिखे। वीडियो में सलमान अपने पववेस स्थित फॉर्महाउस पर झाड़ू से सफाई करते हुए दिखे। सलमान के साथ उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड और सिंगर यूलिया वंतूर और अन्य लोग भी सफाई करते दिखे।
बता दें कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आए निसर्ग तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया और इसका असर मुंबई में भी देखने को मिला। वहीं सलमान के पनवेल फार्महाउस में भी निसर्ग तूफान ने तबाही मचाई। इससे पहले यूलिया ने फॉर्महाउस में हुए नुकसान की तस्वीरें शेयर की थीं।