Sunday , April 26 2026 10:09 AM
Home / News / कोमा की अटकलों के बीच सनकी किंग किम जोंग ने फिर किया दुनिया को हैरान

कोमा की अटकलों के बीच सनकी किंग किम जोंग ने फिर किया दुनिया को हैरान


उत्‍तर कोरिया का सनकी किंग किम जोंग-उन ने उनके स्वास्थ्य की अटकलों के बीच एक बार दुनिया को हैरान कर दिया है। किम ने अपने कोमा में होने की खबरों पर विराम लगाते हुए संदेश दिया है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उत्‍तर कोरिया की कमान उन्हीं के हाथों में है।

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति किम डे-जंग के पूर्व सहयोगी ने दावा किया था कि किम जोंग-उन अप्रैल से ही कोमा में हैं और अब उनकी सत्ता में वापसी मुश्किल है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी किम ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया। किम मंगलवार को अपनी पार्टी के सदस्‍यों के साथ एक आपातकालीन बैठक में नजर आए. उत्‍तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी KCNA ने किम जोंग उन की तस्‍वीरें जारी की हैं, जिसमें वह पूरी तरह से स्‍वस्‍थ दिखाई दे रहे हैं।

यह बैठक कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों के मद्देनजर बुलाई गई थी। कि दक्षिबता दें ण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने हाल ही में कहा गया था कि किम जोंग उन कीकोमा में हैं और उनकी बहन किम यो जोंग देश की कमान सकती हैं।