
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में 2 अजगरों की लड़ाई से घर की छत गिरने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक शख्स जब अपने घर पहुंचा तो अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गया। उसने देखा कि उसकी रसोई की छत बारिश, तूफान या भूचाल के बिना ही गिरी हुई। पहले तो उसे उसे छत गिरने की वजह समझ नहीं आई लेकिन जब उसने गौर से घटना का मुआयना किया तो उसके होश उड़ गए।
दरअसल रसोई की छत दो बड़े अजगरों के वजन के नीचे ढह गई थी। घटना क्वींसलैंड राज्य के लेसिस क्रीक में घटी । घर के मालिक डेविड टैट ने सोमवार को बताया कि जब बाजार से उसने अपने घर में प्रवेश किया तो रसोई की छत का एक बड़ा हिस्सा मेज पर पड़ा पाया। उन्होंने चारों ओर नजर दौड़ाई तो 2 विशाल अजगर नजर आए जिससे उन्हें सारा माजरा समझ में आ गया। उन्होंने बताया संभवतः छत की सीलिंग में छुपे इन दोनों अजगरों की आपस में लड़ाई हो गई और उनका वजन न सहने पर सीलिंग टूट कर नीचे गिर गई।
वो इस बात से हैरान था कि 2.8 मीटर (9 फुट, 2 इंच) और 2.5 मीटर (8 फुट, 2 इंच) लंबे ये अजगर सीलिंग के अंदर घुसे कैसे। छत गिरने के बाद दोनों अजगर बेडरूम और लिविंग रूम में खिसक गए थे। डेविड ने बताया कि उसने स्नेक कैचर स्टीवन ब्राउन को बुलाया और दोनों अजगरों को बाहर निकाला। ब्राउन ने कहा, “मुझे लगता है कि यह दोनों नर अजगर मादा साथी जो छत के पास थी के लिए भिड़ गए थे ।” उन्हें संदेह था कि मादा अजगर अभी भी छत या पास में हो सकती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website