Thursday , January 29 2026 11:49 PM
Home / Entertainment / Bollywood / कंगना रनौत के मामले में रितिक रोशन को समन भेजने की तैयारी, IT ऐक्ट का है मामला

कंगना रनौत के मामले में रितिक रोशन को समन भेजने की तैयारी, IT ऐक्ट का है मामला


कंगना रनौत और रितिक रोशन के कथित अफेयर के मामले में काफी बवाल हुआ था। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब खबर है कि कंगना रनौत की शिकायत पर आईटी ऐक्ट के मामले में रितिक रोशन से पूछताछ हो सकती है और जल्द ही उन्हें इसके लिए समन भेजा जा सकता है।
एक समय ऐसा था जबकि रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच प्रफेशनल रिलेशन बहुत अच्छे थे। कुछ समय बाद इनके रिश्ते इस कदर खराब हुए कि इन्होंने एक-दूसरे के ऊपर सनसनीखेज आरोप भी लगाए। अब कंगना की शिकायत पर रितिक पर किए गए केस में मुंबई पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट रितिक को समन भेजने की तैयारी कर रही है। एक पुलिस सूत्र ने यह जानकारी बुधवार को ही दी है।
अब इस मामले में एक बार फिर से कंगना रनौत का तीखा रिऐक्शन सामने आया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर रितिक के लिए पोस्ट करते हुए लिखा है- कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए।
बता दें कि इससे पहले इस केस की जांच मुंबई की साइबर सेल यूनिट कर रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि रितिक के वकील ने मुंबई कमिश्नर को लेटर लिखकर इस मामले की प्रॉपर जांच की मांग की थी।
इसके बाद ही क्राइम ब्रांच के प्रभारी और मुंबई पुलिस संयुक्त आयुक्त के आदेश पर रितिक रोशन के एफआईआर पर जांच को साइबर सेल की जगह अब क्राइम ब्रांच के क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) को सौंप दिया है।
इस मामले में कंगना रनौत ने भी अपना रिऐक्शन दिया है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा है, ‘रोने-धोने वाली कहानी फिर से शुरू हो गई। हमारे ब्रेकअप और उसके डिवॉर्स के कितने साल हो चुके हैं, लेकिन वह आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं है। न तो किसी भी महिला को डेट करने के लिए तैयार है।’
उन्होंने आगे लिखा है, ‘बस जैसे ही मैं अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ उम्मीद पाने के लिए साहस जुटाती हूं कि वह फिर से वही नाटक शुरू कर देता है। रितिक रोशन, कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए।’
बता दें कि रितिक रोशन को 2013 से 2014 के बीच 100 ईमेल मिले थे। कहा गया था कि ये ईमेल कंगना रनौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। इसी मामले को लेकर रितिक रोशन ने 2017 में साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी। तब कंगना रनौत ने कहा था कि उनका ईमेल हैक हुआ था और उन्होंने रितिक को कभी कोई ई-मेल नहीं किए।
इससे पहले, साल 2016 में भी रितिक ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की तमाम धाराओं के तहत केस दर्ज कराया था, जिसमें आईटी ऐक्ट और चीटिंग संबंधी धारा भी शामिल थी।
यह समन साल 2016 से जुड़े केस में है, जिसे दो महीने पहले CIU को ट्रांसफर कर दिया गया था। उस केस में शिकायतकर्ता भी रितिक रोशन ही हैं। कंगना रनौत से जुड़े इस केस का पहले साइबर पुलिस स्टेशन इनवेस्टिगेशन कर रही थी। रितिक रोशन ने 5 साल पहले आईपीसी के सेक्शन 419 और आई ऐक्ट के सेक्शन 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंगना रनौत से जुड़ा विवाद इसी के बाद कई महीनों तक सुर्खियों में रहा था। दोनों ने एक दूसरे को कई लीगल नोटिस भेजे थे। इसलिए इस केस में बाद में कंगना का भी स्टेटमेंट लिया जा सकता है।
कंगना ने टीम कंगना ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर की खबर पूरे मीडिया में है। शायद वे लोग आउटडोर के दौरान रूम भी शेयर करते थे। ये नेपोटिजम किड्स नाजुक आउटसाइडर्स को पहले सपने क्यों दिखाते हैं फिर सबके सामने उनको छोड़ देते हैं? हैरानी नहीं है कि इसके बाद वह एक गिद्ध के चक्कर में आ गए।
एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा है, मुझे लगता है, सारा ने जरूर उन्हें प्यार किया होगा। वह मूर्ख नहीं थे जो ऐसी लड़की के चक्कर में पड़ जाएं जिसका प्यार सच्चा न हो। लेकिन वह जरूर प्रेशर में रही होगी।
कंगना ने आगे लिखा, उस वक्त मेरे और रितिक के बीच जो था वह सच्चा था, मुझे इस बात पर आज भी कोई शक नहीं है। वह अचानक इतने चिढ़ क्यों गए, ये बात आज भी मेरे लिए रहस्य है।
सुशांत के दोस्त सैमुअल ने सारा और सुशांत के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा था। उनका पोस्ट था, मुझे याद है ‘केदारनाथ’ के प्रमोशंस के वक्त सुशांत और सारा एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे थे… उन्हें अलग करना मुश्किल था… बिल्कुल बच्चों जैसी मासूमियत। दोनों एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते थे, जो आजकल के रिलेशनशिप्स में देखने को नहीं मिलता। सारा सुशांत के साथ उनकी लाइफ में जो भी था, सबका सम्मान करती थीं। चाहे फैमिली हो, दोस्त हों यहां तक कि स्टाफ। क्या ‘सोनचिड़िया’ के बॉक्सऑफिस परफॉर्मेंस के बाद सारा ने ‘बॉलिवुड माफिया’ की वजह से ब्रेकअप का फैसला लिया।
कंगना हर बात पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। अपने पर्सनल मैटर पर इतने खुलकर लिखने वाले उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
रितिक रोशन को साल 2013-14 में उनके मेल आईडी पर सैकड़ों मेल आए थे। नामी वकील महेश जेठमलानी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इसी संदर्भ में दिसंबर, 2020 में एक पत्र लिखा था कि उस केस में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। उसी के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने वह केस साइबर सेल से CIU को ट्रांसफर कर दिया था।