Thursday , December 25 2025 8:45 AM
Home / News / USA: आसमान में दिखा UFO जैसा कुछ, फिर हुआ गायब, वीडियो वायरल

USA: आसमान में दिखा UFO जैसा कुछ, फिर हुआ गायब, वीडियो वायरल


ये वीडियो जेरेमी कोरबेल नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। न्यूज लिखे जाने तक इसे 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। कैप्शन में वो लिखते हैं, ‘अमेरिकी की नौसेना ने गोलाकार शेप के यूएफओ और एडवांस ट्रांस मीडियम व्हीकल की तस्वीरें ली हैं और वीडियो बनाई हैं। इनमें से कुछ फुटेज आप यहां देख सकते हैं। इनका कोई मलबा नहीं मिला है।’
क्या होता है वीडियो में? : इस वीडियो में एकगोल आकार में दिखने वाली एक चीज दिखाई दे रही है। बाद में वो समुद्र के अंदर चली जाती है। जानकारी के मुताबिक, जहाज से यूएफओ को देखने वाले शख्स अमेरिकी नौसेना के कर्मचारी थे। ये रिकॉर्डिंग यूएसएस ओमाहा में लगे कैमरे से की गई है। इस वीडियो को सैनडिएगो के कॉम्बेट इंफॉर्मेशन सेंटर के पास बनाया गया था। इसे साल 2019 में शूट किया था लेकिन जेरेमी के पोस्ट करने के बाद से ये वीडियो फिर वायरल हो गई।
जांचकर्ताओं का क्या कहना है : अमेरिकी एस्ट्रोफिजिसिस्ट और साइंस कमेंटेटर नील टायसन ने इसपर अपना पक्ष रखा। वो कहते हैं कि इस तरह की घटनाओं से इंसानों की साइकोलॉजी को लेकर कई तरह की चीजें पता चलती हैं। क्योंकि हमें ये नहीं पता कि आसमान में उड़ती हुई चीज क्या है, तो हम उसे एलियन्स बता देते हैं।
सबकुछ एलियन नहीं होता : वो अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखते हैं कि यूएफओ में यू का मतलब होता है वो रहस्यमयी चीज जिसकी पुष्टि ना हुई हो। हर रहस्यमयी चीज एलियन्स नहीं हो सकती है। ऐसे में कंफर्म ना होने तक इसे सनसनीखेज बनाने से बचना चाहिए बल्कि एलियन्स पर फोकस करने के बजाए ये कहना चाहिए कि ये कुछ भी हो सकता है।