
एक्ट्रेस यामी गौतम शादी के बंधन में बंध गई है। एक्ट्रेस ने राइटर और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ फेरे लिए हैं। कपल ने अपनी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है।
तस्वीर में यामी शादी के जोड़े में नजर आ रही है। जिसके साथ यामी ने गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुई है। एक्ट्रेस के सिर पर लिया दुपट्टा उनकी खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहा है। वहीं आदित्य धर व्हाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। पगड़ी से आदित्य ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। यामी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘तुम्हारी रोशनी के साथ, मैंने प्यार करना सीखा। अपने परिवारों के आशिर्वाद से आज हमने शादी कर ली है। बेहद निजि व्यक्ति होते हुए हमने ये उत्सव सिर्फ अपने परिवार के साथ ही मनाया है। जैसे ही हम प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करते हैं तो हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’ फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें यामी ने आदित्य के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ में काम किया था। फिल्म में विकी कौशल लीड रोल में थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। यामी और आदित्य इसी फिल्म के समय से ही रिश्ते में थे। हालांकि, दोनों ने कभी इसके बारे में बात नहीं की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website