
बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत चाहे बी-टाउन एक्ट्रेस नहीं हैं लेकिन वह एक सोशल मीडिया स्टार जरूर हैं। मीरा को उनके उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है। मीरा का स्टाइल एकदम लाजवाब होता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मीरा का नया लुक देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
दरअसल, इस वीडियो में मीरा के होंठ मोटे दिख रहे हैं और उनके चिकबोन्स भी उभरे हुए हैं। उनकी स्किन सामान्य से ज्यादा ग्लो कर रही है।
इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि बी-टाउन की बाी हसीनाओं की तरह ही शाहिद की पत्नी ने भी लिप जॉब करवाई है। ऐसे में मीरा का ये वीडियो देखकर कंफ्यूज होना बड़ी बात नहीं है। इस वीडियो में एक बार तो उन्हें पहचानना ही मुश्किल है।
ये है बदले लुक का राज : मीरा ने किसी लिप जॉब का सहारा नहीं लिया है। उन्होंने तो बस इंस्टाग्राम फिल्टर का प्रयोग किया है। इसके साथ मीरा ने कैप्शन में लिखा- मैंने अपने लिप्स की बस लाइनिंग की है, इसके अलावा कुछ नहीं किया। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा- मैं अपने ग्वा शा के साथ रेगुलर रहती हूं।‘उनके इस वीडियो के बैकग्राउंड में आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए’ गाना बज रहा है।
बता दें कि शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत संग शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के एक बेटी मीशा और एक बेटा जैन है। मीरा शोबिज इंडस्ट्री से दूर हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / शाहिद की पत्नी ने करवाई लिप सर्जरी! बदला चेहरा, मोटे लिप्स…. हैरान कर देने वाला है मीरा राजपूत का ये लुक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website