Sunday , June 21 2026 12:26 AM
Home / Off- Beat / 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विवाह बंधन में बंधा दुनिया का सबसे छोटा जोड़ा

8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विवाह बंधन में बंधा दुनिया का सबसे छोटा जोड़ा

14
लंदन | विश्व के सबसे छोटे कद के जोड़े ने लंदन में आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिर शादी कर ली। करीबी दोस्तों के बीच ब्राजील के 30 वर्षीय पाउलो गेब्रियल डे सिल्वा बारोस ने लंदन में 27 साल की काट्युसिया होशिनो के साथ शादी की। इसी के साथ उन्होंने दुनिया के सबसे छोटे दूल्हा-दुल्हन होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। पाउलो की लंबाई 35.54 इंच है, जबकि काट्युसिया की लंबाई 35.88 इंच है। दोनों की कुल लंबाई 71.42 इंच है।
विवाह कार्यक्रम के दौरान ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। दोनों बड़े ही गर्व से कहते हैं, ”हमें आशा है कि हमारा रिकॉर्ड दुनिया में शारीरिक सुंदरता से परे सच्चे प्रेम की एक कहानी गढ़ेगा, जिसपर दुनियाभर में मौजूद सभी अद्भुत जोड़े गर्व करेंगे।”
सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात – दोनों की मुलाकात 10 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। पाउलो बताते हैं कि होशिनो को देखते ही उन्हें उससे प्यार हो गया था, लेकिन ये आकर्षण एक तरफा था। होशिनो बताती हैं कि पाउलो मुझे शुरू में बहुत अजीब लगे थे।
8 साल तक एक-दूसरे को करते रहे डेट
सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात
दूल्हे की ऊंचाई 35.54 इंच
दुल्हन की 35.88 इंच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *