Wednesday , April 1 2026 11:10 PM
Home / News / कैलिफोर्निया में हाउस पार्टी में गोलीबारी में 3 की मौत, 2 घायल

कैलिफोर्निया में हाउस पार्टी में गोलीबारी में 3 की मौत, 2 घायल

दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक हाउस पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो न्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने केएबीसी-टीवी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि घटना दक्षिणपूर्व लॉस एंजिल्स काउंटी में स्थित डाउनी शहर की है। गोलीबारी में चार पुरुषों और एक महिला को गोली लगी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गोलीबारी करने वाले आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।