
एक्ट्रेस निकोल किडमैन का कहना है कि जब वो पहली बार हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज से मिली तो उनका मुंह खुला का खुला रह गया था। बाद में निकोल की शादी क्रूज से हुई। दोनों शादी के 11 साल बाद अलग हुए। फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट में किडमैन ने इस बात का खुलासा किया।
किडमैन ने कहा ‘मुझे याद है कि मैं टॉम क्रूज को देखकर बहुत ज्यादा नर्वस थी। वो अपनी कार से बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने चलना शुरू किया। मैं भी चल ही रही थी। मगर मेरी हालत कुछ ऐसी थी कि बस मुंह खुला का खुला रह गया था।’
किडमैन ने बताया ‘इसके बाद मुझे टोनी स्कॉट के सामने ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इस दौरान स्वीट टोनी, डॉन सिम्पसन, रॉबर्ट टोन और टॉम मौजूद थे। मेरी हालत कुछ ऐसी थी कि मैं तो यह नहीं करने वाली हूं। मुझसे यह नहीं होगा। जैसे तैसे मैंने ऑडिशन दिया। दोपहर में मुझे कॉल आया कि मुझे यह काम मिल गया है।’
किडमैन ने कहा ‘यह बहुत ही बड़ी बात थी। मेरा जीवन एकाएक बदल गया था। यह सबकुछ असाधारण था। इस फिल्म के बाद मेरे पास सबकुछ आ गया था। वो बहुत बड़ी बात थी। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा है। हमेशा यह बात मेरे साथ रहेगी।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website