Friday , October 16 2026 10:07 AM
Home / News / पाकिस्तानी पुलिस की जांच टीम के सामने पेश हुए

पाकिस्तानी पुलिस की जांच टीम के सामने पेश हुए

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) बुधवार को आतंकवाद के एक मामले में पूछताछ के लिए इस्लामाबाद पुलिस की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) के समक्ष उपस्थित हुए। खान के खिलाफ यह मामला पिछले महीने इस्लामाबाद में आयोजित एक रैली में पुलिस, न्यायपालिका और अन्य संस्थानों को कथित रूप से धमकी देने के सिलसिले में दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष खान इससे पहले तीन बार पर जेआईटी के समक्ष उपस्थित होने से इनकार कर चुके थे और बुधवार को वह आतंकवाद निरोधी अदालत (ATC) के निर्देश पर टीम के समक्ष पेश हुए। जेआईटी ने पूछताछ के दौरान उन्हें एक प्रश्नावली दी। गौरतलब है कि पिछले महीने आयोजित रैली में 69 वर्षीय खान ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार उनके सहयोगी शहबाज गिल के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी।