
डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ जल्दी ही रिलीज होने वाली है। मणि ने हाल में खुलासा किया है कि वह इस फिल्म को 30 साल पहले बनाना चाहते थे। उन्होंने हीरो के तौर पर कमल हासन को फाइनल किया था लेकिन अब वह उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं।
मशहूर फिल्म डायरेक्टर मणि रत्नम की आने वाली फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। पीरियड-ड्रामा यह फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के तमिल नॉवल पर आधारित है जिसमें चोल साम्राज्य के मशहूर राजा राजराजा चोल प्रथम की कहानी दिखाई गई है। हाल में फिल्म के प्रमोशन के लिए मणि रत्नम मुंबई आए थे। इस दौरात बात करते हुए उन्होंने फिल्म के अलावा और भी कई सारे मुद्दों पर बात की।
कम ही लोगों को पता है लेकिन ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ के हिंदी वर्जन में नैरेटर के तौर पर अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है। इस बारे में बात करते हुए मणि रत्नम ने अजय देवगन को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘मुझे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से 2 और लोगों को शुक्रिया कहना है। एक हैं अनिल कपूर जिन्होंने ट्रेलर में अपनी आवाज दी है और दूसरे अजय देवगन जिन्होंने फिल्म में अपनी आवाज दी है। ‘
Home / Entertainment / Bollywood / अजय देवगन ने दी ‘पोन्नियन सेल्वन’ को आवाज, मणि रत्नम बोले- कमल हासन को लेने की नहीं है औकात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website