
शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर में हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग घंटों तक उनके बंगले मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं। उनकी फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई और पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई कर डाली तो फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। वो इस खुशी का जश्न मनाने मन्नत के बाहर इकट्ठा हो गए। इस भीड़ में ‘बिग बॉस 16’ के एक्स कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक भी नजर आए। खुद को शाहरुख का फैन बताने वाले अब्दु हाथ में अपनी विशलिस्ट नोट भी लेकर पहुंचे थे, जिसमें किंग खान से एक बार मिलने की उनकी इच्छा लिखी हुई थी। अब अब्दु के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उनका ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website